Tuesday, October 20th, 2026

सरोज पांडे बताएं भाजपा के किस नेता को खुश करने के लिये राजनीति करती है - धनंजय

रायपुर
राज्यसभा सांसद सरोज पांडे के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी जी, राहुल गांधी जी को खुश करने का काम कर रहे है। और क्यो ना करे वे हमारे राष्ट्रीय नेता है। उनकी खुशी भारत एवं छत्तीसगढ़ की जनता की खुशी से जुड़ी है। लेकिन सरोज पांडेय बताये वे भाजपा के किस नेता को खुश करने के लिये झूठ, फरेब की राजनीति करती है? मोदी, शाह, नडडा या फिर सौदान सिंह छत्तीसगढ़ की जनता जानना चाहती है?

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार जो कहा सो किया। किसानों नौजवानों मजदूरों और छत्तीसगढ़ की जनता से किये 36 बिंदुओं के वादों में से 34बिंदुओं को तीन साल में पूरा कर इतिहास रचा है। राज्यसभा सांसद सरोज पांडे बताये कि जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन, बारदाना देने, उसना चांवल लेने, धान से एथेनॉल बनाने की अनुमति देने, छत्तीसगढ़ के हिस्से की जीएसटी की राशि एवं जीएसटी की क्षतिपूर्ति राशि सहित अन्य मदों की राशि को देने प्रधानमंत्री को पत्र लिखते है तब सरोज पांडेय किसको खुश करने सीएम के पत्र का विरोध करती हैं? मोदी सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के 8 लाख गरीबो के मकान को रद्द की तब सरोज पांडेय ने आबंटन रद्द करने का विरोध क्यों नहीं की? प्रधानमंत्री मजदूर कल्याण योजना से छत्तीसगढ़ को बाहर रखा गया तब सरोज पांडे किसकी खुशी की खातिर मौन थी? यूपीए सरकार के समय 410 रू में मिलने वाला रसोई गैस अब 1000 रू से अधिक में मिल रहा है, सरोज पांडेय किसको खुश करने के लिये मौन है?

ठाकुर ने कहा कि भाजपा नेताओं के जुमलावादी चरित्र से छत्तीसगढ़ की जनता वाकिफ है। नगरी निकाय चुनाव में भाजपा जन समर्थन खो चुकी है करारी हार के खौफ से भाजपा के नेता बदजुबानी पर उतर आये है।वार्ड में भाजपा के पास कार्यकर्ता नही है  मतदाता भाजपा नेताओं को तवज्जो नही दे रही है ऐसे में भाजपा नेता करारी हार की जिम्मेदारी से बचने के लिए डी पुरंदेश्वरी को खुश करने के लिए अभी से हार का बहाना ढूंढ रहे हैं कहानीगढ़ रहे। छत्तीसगढ़ की जनता 15 साल के रमन भाजपा शासनकाल की वादाखिलाफी से वाकिफ है 7 साल से नरेंद्र मोदी सरकार के भी जुमला बाजी से त्रस्त है महंगाई चरम सीमा पर है बेरोजगारी बढ़ रही है रोजी रोजी रोजगार खत्म हो रहे हैं रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं पेट्रोल-डीजल पर मोदी के मुनाफाखोरी से जनता त्रस्त है भाजपा के नेता जनता के मूल समस्याओं से बचने के लिए और जुलूलू बयानबाजी कर रहे हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय