Thursday, October 22nd, 2026

तेलंगाना के मुख्यमंत्री KCR दशहरे पर कर सकते हैं राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा

हैदराबाद
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव जल्द ही दशहरे के अवसर पर अपने राष्ट्रीय पार्टी की घोषणा कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, ऐसा माना जा रहा है कि सीएम केसीआर दशहरे के मौके पर अपनी राष्ट्रीय पार्टी के नाम की घोषणा करेंगे। टीआरएस पार्टी की बैठक विजय दशमी के दिन 5 अक्टूबर को हैदराबाद तेलंगाना भवन में होगी। इसी बैठक में ये अहम फैसला लिया जा सकता है।
 
रिपोर्ट के मुताबिक सीएम केसीआर हैदराबाद की बैठक के बाद राष्ट्रीय राजनीति के प्रति अपने नजरिये और विचार पर बात कर सकते हैं। यह भी माना जा रहा है कि टीआरएस पार्टी के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पार्टी का नाम बदलने के लिए दिल्ली के लिए रवाना होगा। सूत्रों के मुताबिक, यह भी कहा जा रहा है कि केसीआर 9 अक्टूबर को राष्ट्रीय राजधानी में एक जनसभा को संबोधित कर सकते हैं।

 

 

#मुख्यमंत्री KCR

Source : Agency

पाठको की राय