Saturday, October 24th, 2026

तेलंगाना विधानसभा का सत्र आज 3 अगस्त से शुरू होगा

हैदराबाद
तेलंगाना विधानमंडल का सत्र आज बृहस्पतिवार से शुरू होगा। यह तेलंगाना विधानसभा के मौजूदा कार्यकाल का आखिरी सत्र होगा।

राज्य विधानसभा चुनावों से पहले होने जा रहे इस सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

सत्ताधारी भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) सरकार राज्य में बारिश से हुए नुकसान, तेलंगाना राज्य लोक सेवा (टीएसपीएससी) द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के लीक होने सहित कई मुद्दों को लेकर पहले से ही विपक्षी कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के निशाने पर है।

सत्र की अवधि विधानसभा की कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में तय की जाएगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय