Monday, October 26th, 2026

टेकाम को योजना आयोग का अध्यक्ष बनाया गया

रायपुर

मंत्री पद से हटते ही प्रेमसाय सिंह टेकाम को राज्य योजना आयोग का अध्यक्ष बना दिया गया है। अध्यक्ष बनाकर उन्हे कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है। अब तक सीएम इसके अध्यक्ष हुआ करते थे।

टेकाम की संभावित नाराजगी को देखते हुए उन्हे इस पद से नवाजा गया है। उनकी जगह पर आज मोहन मरकाम ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लिया है। मोहन मरकाम के शपथ ग्रहण समारोह के बाद मुख्यमंत्री आवास में भूपेश सरकार के सभी मंत्रियों की बैठक हुई।

 

Source : Agency

पाठको की राय