Friday, October 23rd, 2026

CBI-ED पर भड़के तेजस्वी, बोले- इन्हें मेरे पास से ठेंगा मिला है सीबीआई और ईडी पर तेजस्वी यादव ने तीखा हमला

पटना
सीबीआई और ईडी की छापेमारी के बाद तेजस्वी यादव ने भाजपा पर एक बार फिर से तीखा हमला बोला है। मीडिया से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि मेरे पास से इन लोगों को ठेंगा मिला है। इन लोगों को पहले 600 करोड़ से पहले 6000 करोड़ का हिसाब देना चाहिए। ये तो कहते थे कि मेरे पास से खजाना मिला है। कहां है वह खजाना, इन लोगों को असल में मेरे पास से ठेंगा मिला है। हम लोग असल समाजवादी हैं, झूठ-अफवाह और फर्जी मुकदमे से लड़ने के लिए जिगर चाहिए, हमारे पास जिगर है। भाजपा के लोगों में पूर्णिया की रैली में भीड़ देखने के बाद डर बैठ गया है, ये लोग जानते हैं कि 2024 में कोई टिकने वाला नहीं है। इन लोगों के पास से वही पुरानी कहानी है।

पहले भी हमने कहा था कि ये लोग आएंगे, हम लोग तो जानते ही हैं ये लोग करते रहेंगे। 6-6 करोड़ से पहले 8000 करोड़ का हिसाब तो दे दें। 2017 में इसी तरह से इन लोगों ने किया था, 8000 करोड़ का क्या हुआ, कुछ नहीं। लोग कह रहे थे कि मेरे पास से इतना खजाना मिला है, ठेंगा मिला है। ये लोग सीजर लिस्ट जारी करें, या हम जारी कर देते हैं। ये प्रचार झूठा प्रचार इस तरह से कर रहे हैं जैसे असल अडानी हम ही हैं।
 

 

#सीबीआई और ईडी की छापेमारी

Source : Agency

पाठको की राय