Saturday, October 24th, 2026

'सरकारी आवास से बेड, बेसिन, AC और टोंटी उखाड़ ले गए तेजस्वी', BJP के आरोपों पर बिहार में घमासान

नई दिल्ली.

बिहार में अब डिप्टी सीएम के सरकारी बंगले को लेकर सियासत गरमा गई है. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने सरकारी बंगला खाली किया तो यहां का सामान भी साथ लेकर चले गए. बिहार बीजेपी मीडिया प्रभारी दानिश इकबाल ने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाते हुए कहा कि आरजेडी नेता ने जब 5 देशरत्न मार्ग आवास खाली किया तो अपने साथ खाली किया तो अपने साथ सरकारी आवास का बेड, एसी और बेसिन तक निकाल ले गए.

बीजेपी ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव ने सरकारी आवास के जिम का सामान भी गायब कर दिया है. बैडमिंटन कोर्ट का फ्लोर तक निकाल लिया गया है. यही नहीं वॉशरूम के नल की टोंटी भी गायब होने का आरोप लगाया गया है.
बीजेपी ने कहा कि वह जल्द ही भवन निर्माण विभाग की तरफ से दी गई सामानों की लिस्ट जारी करेंगे. बता दें कि दो दिन पहले ही तेजस्वी यादव ने इस आवास को खाली किया है. अब यह आवास मौजूदा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी को आवंटित हुआ है.

 

#Bihar BJP#Tejashwi allegations

Source : Agency

पाठको की राय