Monday, June 1st, 2026

तेज प्रताप का बड़ा आरोप, बोले- बागेश्वर बाबा महाकुंभ में हुई घटनाओं को पहले बता देते, तो किसी की जान नहीं जाती

कुंदन कुमार/पटना

लालू के बड़े बेटे और आरजेडी विधायक तेज प्रताप यादव ने महाकुंभ में अव्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि वहां कुछ भी ठीक नहीं है.

‘किसी की जान नहीं जाती’
वहीं, उन्होंने बागेश्वर बाबा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वो इतने ही ज्ञानी हैं, तो महाकुंभ में आग लगी, भगदड़ हुई और कई लोगों की जान गई. अगर बागेश्वर बाबा इन घटनाओं को पहले बता देते, तो किसी की जान नहीं जाती.

‘युवाओं की आवश्यकता है’
आगे तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में इंट्री के सवाल पर कहा कि निशांत युवा हैं, उनका स्वागत है और बिहार की राजनीति में युवाओं की आवश्यकता है.

 

Source : Agency

आपकी राय

15 + 13 =

पाठको की राय