Saturday, October 24th, 2026

तेजप्रताप को लगा 71 हजार का चूना

पटना
आरजेडी प्रमुख लालू यादव के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने अपनी अगरबत्ती कंपनी एलआर राधा कृष्णा में काम करने वाले कर्मी आशीष रंजन के खिलाफ एसके पुरी थाने की पुलिस से शिकायत की है। आरोप है कि जिस 71 हजार रुपये को कंपनी के खाते में जाना था, उसे आशीष ने अपने खाते में धोखे से मंगवा लिया। उन्होंने कर्मी के ऊपर कानूनी कार्रवाई करने की बात अपनी शिकायत में लिखी है।  दूसरी ओर एसके पुरी थानेदार सतीश सिंह ने बताया कि उन्हें एक कॉल आया था, जिसमें इस मामले की जानकारी दी गयी। उस कर्मी का नंबर भी पुलिस को दिया गया। लेकिन जब पुलिस ने आशीष से बात की तो उसने कहा कि वह शाम से ही कंपनी के खाते में पैसा ट्रांसफर करने की कोशिश कर रहा है। तकनीकी कारणों से रुपये ट्रांसफर नहीं हो पा रहे थे। पुलिस के मुताबिक इस मामले में की जांच की जा रही है। बकौल थानेदार लिखित शिकायत उन्हें नहीं मिली है। 
 

 

#Tej Pratap

Source : Agency

पाठको की राय