Saturday, October 24th, 2026

हाटकोंदल में स्थित तहसील लिंक कोर्ट 5 वर्षों से बंद

कांकेर
ग्राम पंचायत हाटकोंदल में स्थित तहसील लिंक कोर्ट गत 5 सालों से बंद है, जिसके चलते ग्रामीणों को अपनी समस्या लेकर 30 किमी दूर दुर्गकोंदल में स्थित तहसील कोर्ट तक जाना पड़ता है, वहां पहुंचने के लिए सार्वजनिक वाहनों की कमी होने से गरीब ग्रामीणों की परेशानी का सहज अनुमान लगाया जा सकता है। हाटकोंदल को उप तहसील बनाने की मांग भी ग्रामीणों ने रखी थी, क्योंकि इस क्षेत्र में कई ग्राम पंचायत व आश्रित ग्राम ऐसे हैं जिनकी दूरी दुर्गकोंदल से 40 से 50 किमी तक है।

 

#Tehsil Link

Source : Agency

पाठको की राय