Tuesday, October 20th, 2026

Tecno Spark 10 Pro भारत में हुआ लॉन्च

नई दिल्ली

Tecno Spark 10 Pro को भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन में MediaTek Helio G88 SoC प्रोसेसर और 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसकी सेल शुरू हो गई है। इसे देश भर के सभी पार्टनर स्टोर्स से खरीदा जा सकेगा। चलिए जानते हैं Tecno Spark 10 Pro की कीमत और फीचर्स।

कीमत और उपलब्धता:
Tecno Spark 10 Pro एक एंट्री-लेवल स्मार्टफोन है, जिसकी कीमत 16GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए 12,499 रुपये है। यह तीन कलर में आती है जिसमें लूनर एक्लिप्स, पर्ल व्हाइट और स्टारी ब्लैक शामिल है।

फीचर्स:
यह फोन एंड्रॉइड 13 पर आधारित HiOS 12.6 पर काम करता है। इसका रिफ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है। इसका टच सैंपलिंग रेट 270Hz है। इसमें 6.8 इंच की फुल एचडी+ (2460 x 1080 पिक्सल) एलसीडी स्क्रीन दी गई है। फोन में माली जी52 जीपीयू के साथ मीडियाटेक हीलियो जी88 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 8 जीबी तक वर्चुअल रैम के साथ 8 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम दी गई है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा दिया गया है जिसका पहला सेंसर 50 मेगापिक्सल का है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश भी है। साथही ड्यूल एलईडी फ्लैशलाइट के साथ 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है।

Tecno Spark 10 Pro में 128GB तक UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ड्यूल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी, एक 3.5 मिमी ऑडियो जैक और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट दिया गया है। फोन में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी दी गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय