इंडिया में जल्द लॉन्च होगा Tecno POVA 5G
इस महीने की शुरुआत में, Tecno ने भारत में अपने पहले 5G स्मार्टफोन, Tecno POVA 5G की घोषणा की। अब 91mobiles की रिपोर्ट से ये सामने आया है कि कंपनी स्पार्क सीरीज में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना बना रही है। आगामी Tecno Spark फोन की कीमत और रैम की जानकारी भी सामने आई है। आइये जानते हैं कि आने वाले इस स्मार्टफोन में क्या फीचर्स देखने को मिलेंगे।
ब्रांड के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में नए स्मार्टफोन को स्पार्क सीरीज में लॉन्च किया जाएगा। कहा जा रहा है कि स्मार्टफोन 6GB रैम के साथ आएगा। कंपनी ने आगे खुलासा किया है कि आगामी Tecno Spark स्मार्टफोन की भारत में कीमत 8,000 रुपए से कम होगी। हमें मिली जानकारी के मुताबिक, स्मार्टफोन अपनी सीरीज में टॉप मेमोरी, प्रोसेसर, डिस्प्ले, कैमरा और बैटरी लेकर आएगा, जो इसे इस सेगमेंट के अन्य स्मार्टफोन से बढ़त देगा। Tecno Spark स्मार्टफोन Amazon पर उपलब्ध होगा।
TECNO ने अपने पहले 5G स्मार्टफोन - TECNO POVA 5G लॉन्च किया। Tecno POVA अमेज़न पर 19,999 रुपए में खरीदने के लिए उपलब्ध है। Tecno POVA 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.9-इंच FHD+ IPS LCD डिस्प्ले है। स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंशन 900 चिपसेट द्वारा पावर्ड है जिसे माली-जी68 एमसी4 जीपीयू, 8 जीबी एलपीडीडीआर5 रैम और 128 जीबी यूएफएस 3.1 स्टोरेज के साथ लॉन्च किया गया है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए आगे बढ़ाया जा सकता है। POVA 5G Android 11 आधारित HiOS 8.0 कस्टम स्किन आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। स्मार्टफोन में 6,000mAh की बैटरी है जो 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
Tecno POVA 5G ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का सेकेंडरी सेंसर और AI लेंस शामिल है। आगे की तरफ इसमें 16MP का सेंसर है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। स्मार्टफोन सिंगल एथर ब्लैक कलर में आता है।

पाठको की राय