Tuesday, October 20th, 2026

टेक्नो स्पार्क 7 प्रो भारत में लॉन्च


टेक्नो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 7 प्रो लॉन्च कर दिया है. ये फोन स्पार्क 7 सीरीज़ का लेटेस्ट एडिशन है और इसे दो वेरिएंट 4GB+64GB और 6GB+64GB स्टोरेज में पेश किया गया है. फोन के बेस मॉडल की कीमत 9,999 रुपये और 6GB वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है. इस फोन की पहली सेल 28 मई को दोपहर 12 बजे से अमेज़न पर शुरू होगी. ग्राहक इस फोन को एल्प्स ब्लू, स्प्रूस ग्रीन और मैगनेट ब्लैक कलर ऑप्शन में घर ला सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे हैं इस फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस.

Tecno Spark 7 Pro में 6.64 इंच का HD डॉट इन डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोलूशन 720 x 1600 पिक्सल का है. फोन का डिस्प्ले 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जबकि इसका टच सैंपलिंग रेट 180Hz का है. फोन में 450 nits की पीक ब्राइटनेस मिलेगी. जबकि ऑस्पेक्ट रेशियो 20:9 का दिया गया है.

फोन में पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट मिलता है, जिसके टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर एक फ्रंट कैमरा दिया गया है. प्रोसेसर के तौर पर Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन में एक ऑक्टा-कोर Helio G80 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है. ये फोन लेटेस्ट HIOS v7.5 बेस्ड एंड्राइड 11 बेस्ड पर काम करता है.

कैमरे के तौर पर Tecno Spark 7 Pro स्मार्टफोन में एक ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. इसके अलावा इसमें एक 2 मेगापिक्सल का सेंसर और एक AI सेंसर का इस्तेमाल किया गया है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो ड्यूल फ्लैश के साथ आएगा.


पावर के लिए फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि ये 34 दिन के स्टैंडबाय टाइम, 35 घंटे के कॉलिंग टाइम, 14 घंटे के वेब ब्राउज़िंग और 7 दिन के म्यूज़िक प्लेबैंक टाइम, 15 घंटे की गेमिंग प्लेयिंग टाइम और 23 घंटे के वीडियो प्लेबैक टाइम के साथ आती है.

 

Source : Agency

पाठको की राय