Monday, October 19th, 2026

थाईलैंड जा रही IndiGo फ्लाइट में तकनीकी खराबी, दिल्ली में इमरजेंसी लैडिंग सभी यात्री सुरक्षित..

  नई दिल्ली

दिल्ली से फुकेत (थाईलैंड) जा रही IndiGo की फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ गई. इसके बाद फ्लाइट को दिल्ली लौटाना पड़ा. सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट के टर्नबैक के दौरान फुल इमरजेंसी घोषित की गई थी.

IndiGo की फ्लाइट 6E-1763 ने इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से थाईलैंड के लिए सुबह 6.41 बजे उड़ान भरी थी. लेकिन टेक ऑफ के थोड़ी देर बाद तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को वापस एयरपोर्ट लौटाया गया. फ्लाइट दोबारा 7.31 बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची.

तकनीकी खराबी के बाद पायलट ने विमान लौटाने का फैसला किया

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि विमान में तकनीकी खराबी का पता चलने के बाद इंडिगो पायलट ने एहतियाती लैंडिंग की इजाजत मांगी. इसके बाद एटीसी ने विमान उतारने की अनुमति दी. इस दौरान पूरी तरह से इमरजेंसी लैंडिंग की घोषणा की गई.

यात्रियों के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था

नई दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट सफलता पूर्वक लैडिंग के बाद सभी यात्रियों को विमान से उतार कर टर्मिनल भवन में कुछ देर आराम करने को कहा गया इसके बाद फुकेट के लिए दूसरे विमान की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। इंडिगो ने यात्रियों को हुई इस परेशानी के लिए खेद प्रकट किया है।

 

 

#IndiGoIndiGo

Source : Agency

पाठको की राय