Tuesday, October 20th, 2026

कमल हासन स्टारर फिल्म 'इंडियन 2' का टीजर रिलीज

मुंबई

कमल हासन स्टारर फिल्म 'इंडियन 2' का टीजर रिलीज हुआ है। ये साल 1996 में आई 'इंडियन' का दूसरा पार्ट है। इसे हिंदी में 'हिंदुस्तानी 2' के नाम से रिलीज रिया जाएगा। एस शंकर की डायरेक्टेड इस मूवी के पहले हिस्से में जहां देश में लगातार बढ़ते भ्रष्टाचार और क्राइम के मुद्दे को गहराई से उठाया गया था। और एक स्वतंत्रता सेनानी बनकर कमल हसन ने सबका खात्मा किया था। वह एक बार फिर ऐसा ही कुछ करते दिखाई देंगे।

Indian 2 के एक मिनट 58 सेकेंड के टीजर में कमल हासन फोन पर कहते हैं, 'जहां पर अन्याय होगा, वहां पर मैं जरूर आऊंगा।' इस मूवी में कमल हासन अपने ओरिजनल चेहरे में नहीं दिखाई देते हैं। उनका एक अलग ही फेस क्रिएट किया गया है। बिल्कुल वैसे ही, जैसे पार्ट 1 में उन्हें देखा गया था। एक बार को फैन्स उन्हें पहचानने में गच्चा खा जाएंगे लेकिन जब आवाज सुनेंगे तो यकीन हो जाएगा कि ये वही हैं।

'हिंदुस्तानी 2' की टीजर में क्या है?
ट्रेलर और मूवी की रिलीज डेट आने की जानकारी तो अभी नहीं हुई है। लेकिन टीजर देखकर ये पता जरूर चल गया है कि इस फिल्म में देश में बढ़ी घूसखोरी को दिखाया जाएगा। कैसे हर सरकारी नौकर बिना ऊपरी कमाई के आम जनता का काम नहीं करता है। ऐसे में गरीब तबका परेशान होकर आत्महत्या करने को मजबूर भी हो जाता है। पढ़ाई से लेकर नौकरी और शादी तक में, खुलेआम पैसा मांगा जा रहा है।

'हिंदुस्तानी 2' की कास्ट
27 साल बाद कमल हासन जो कि भारत छोड़कर विदेश में बस गए हैं। जनता उनकी वापसी की मांग कर रही है। जनता सोशल मीडिया पर एक हैशटैग भी चलाती है, जिसमें वो कमल हासन को इंडिया वापस बुलाते हैं। क्योंकि वह ही उन्हें इस मुसीबत से छुटकारा दिला सकती है। मूवी में इसमें रकुल प्रीत, एक्टर सिद्धार्थ के अलावा, पीयूष मिश्रा जैसे तमाम कलाकार हैं।

 

Source : Agency

पाठको की राय