Thursday, October 22nd, 2026

टीम इंडिया के साउथ अफ्रीका दौरे का हुआ ऐलान

नई दिल्ली
भारत इस साल के अंत में साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। भारत के साउथ अफ्रीका के दौरे का ऐलान हो गया है। भारत का ये दौरा 17 दिसंबर से शुरू होगा। 41 दिन के दौरे में टीम इंडिया टेस्ट मैच, वनडे मैच और टी-20 मैच खेलेगी। भारत 26 जनवरी को आखिरी टी-20 मुकाबले के साथ अपने दौरे का अंत करेगी। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका ने गुरुवार को भारत के दौरे का ऐलान किया। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के घोषित कार्यक्रम के दौरान भारत इस दौरे में तीन टेस्ट मैच, तीन वनडे मैच के अलावा चार टी-20 मैचों खेलेगी। भारत साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक जोहानसबर्ग में खेलेगा। दूसरा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से 30 दिसंबर तक सेंचुरियन में खेला जाएगा। वहीं तीसरा टेस्ट मैच दोबारा जोहानसबर्ग में 3 जनवरी से 7 जनवरी तक खेला जाएगा। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा होगी। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के बाद दोनों देशों के बीच 11 जनवरी से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। ये मुकाबले केपटाउन और पार्ल सिटी में खेले जाएंगे। इसके बाद 23 जनवरी से 26 जनवरी तक दोनों देशों के बीच चार मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाएगी। सीरीज के पहले दो मुकाबले न्यूलैंड्स, केप टाउन में होंगे, वहीं 23 और 26 जनवरी को होने वाले दो अन्य मुकाबले बोलैंड पार्क, पार्ली में खेले जाएंगे। टीम इंडिया को साउथ अफ्रीका में अभी तक टेस्ट सीरीज में जीत नहीं मिली है। 

भारत के 2021-2022 के साउथ अफ्रीका दौरे का शेड्यूल
टेस्ट सीरीज
पहला टेस्ट- 17 दिसंबर से 21 दिसंबर, जोहानसबर्ग
दूसरा टेस्ट-  26 दिसंबर से 30 दिसंबर, सेंचुरियन
तीसरा टेस्ट मैच-  3 जनवरी से 7 जनवरी, जोहानसबर्ग

वनडे इंटरनेशनल सीरीज
पहला मैच:  11 जनवरी, बोलैंड पार्क, पार्ल सिटी
दूसरा मैच:  14 जनवरी, न्यूलैंड्स, केप टाउन
तीसरा मैच: 16 जनवरी, न्यूलैंड्स, केप टाउन

टी20 इंटरनेशनल सीरीज
पहला मैच: 19 जनवरी, न्यूलैंड्स, केप टाउन
दूसरा मैच: 21 जनवरी, न्यूलैंड्स, केप टाउन
तीसरा मैच:  23 जनवरी, बोलैंड पार्क, पार्ल सिटी
चौथा मैच: 26 जनवरी, बोलैंड पार्क, पार्ल सिटी
 

 

#Team India

Source : Agency

पाठको की राय