Friday, October 23rd, 2026

WTC 2023 Final के बाद टीम इंडिया को मिलेगी एक महीने की छुट्टी, नहीं खेले जाएगी क्रिकेट

नई दिल्ली

भारतीय क्रिकेट टीम को 7 जून से 11 जून के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलना है। भारतीय खिलाड़ी अभी तक आईपीएल 2023 में व्यस्त थे और अब सीधे उन्हें डब्ल्यूटीसी का फाइनल खेलना है। हालांकि, इसके बाद भारतीय टीम को लंबी छुट्टी मिलने वाली है, क्योंकि आने वाले समय में भारत की टीम को काफी क्रिकेट खेलनी है, जिसमें एशिया कप 2023 और वर्ल्ड कप 2023 जैसे टूर्नामेंट शामिल हैं।

भारत की टीम ज्यादा से ज्यादा 12 जून तक वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलेगी। ये तभी संभव होगा, जब मैच रिजर्व डे पर खेला जाए, क्योंकि मैच 11 जून तक ही चलेगा। इसके बाद टीम इंडिया को एक महीने की छुट्टी मिलने वाली है। इस बीच भारतीय टीम इंटरनेशनल क्रिकेट में नजर नहीं आएगी। भारतीय टीम 12 जून से लेकर 11 जुलाई तक फ्री रहेगी, क्योंकि इस बीच एक सीरीज थी, जो अब पोस्टपोन कर दी गई है।

दरअसल, भारत और अफगानिस्तान के बीच जून के तीसरे सप्ताह से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी थी, लेकिन इस सीरीज को लेकर रिपोर्ट्स सामने आई है कि इसे पोस्टपोन कर दिया है। हालांकि, ये स्पष्ट नहीं हुआ है कि ये सीरीज अब कब खेली जाएगी, लेकिन एक बात जरूर स्पष्ट हो गई है कि भारतीय खिलाड़ियों को करीब एक महीने का रेस्ट मिलेगा, जो टीम के हित में रहेगा, क्योंकि सभी खिलाड़ी लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे थे।
 
भारत की टीम को अगला दौरान जुलाई-अगस्त में वेस्टइंडीज का करना है, जहां टीम तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलती नजर आएगी। भारत को 2 टेस्ट, तीन टी20 और इतने ही वनडे मैच वेस्टइंडीज के दौरे पर खेलने हैं। इस बीच एक आयरलैंड की सीरीज भी शेड्यूल है। अगस्त में ये तीन मैचों की टी20आई सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 18 अगस्त से होगी और 23 अगस्त को आखिरी मैच खेला जाएगा। इसका शेड्यूल जल्द सामने आएगा।

 

 

#WTC 2023 Final

Source : Agency

पाठको की राय