Monday, October 19th, 2026

टीम इंडिया 9 इवेंट्स के फाइनल में, पूनम यादव पदक की रेस में

बर्मिंघम
बर्मिंघम में जारी कॉमनवेल्थ गेम्स में पांचवें दिन भारत के पास पदक जीतने के 9 मौके हैं।  भारतीय खिलाड़ी 9 इवेंट्स के फाइनल में हैं। भारत अब तक 3 गोल्ड ,3 सिल्वर और 3 कांस्य पदक के साथ पदक तालिका में 6 वें स्थान पर है। लॉन बॉल्स में महिला टीम , बैडमिंटन में मिश्रित टीम और टेबल टेनिस में पुरुष टीम ने फाइनल में एंट्री करके अपने पदक पक्के कर लिए हैं। पांचवें दिन ये तीनों टीमें गोल्ड मेडल के लिए अपनी दावेदरी पेश करेंगी। वेटलिफ्टिंग के फाइनल में अलग अलग वर्ग में 3 भारतीय खिलाड़ी पूनम यादव , विकास ठाकुर और उषा बन्नूर फाइनल इवेंट में पदक की उम्मीद में हैं। भारत ने अब तक सबसे ज्यादा 7 मेडल वेटलिफ्टिंग में अपने नाम किये हैं। डिसकस थ्रो के फाइनल राउंड में सीमा पूनिया और नवजीत कौर पदक के लिए अपनी दावेदरी पेश करेंगी। स्विमिंग में श्रीहरी नटराज अपने फाइनल इवेंट में पदक तक की राह तय करने उतरेंगे।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय