Monday, October 19th, 2026

Junior Asia Cup Final में पाकिस्तान को 2-1 से पटखनी, टीम इंडिया ने एशिया में कायम की बादशाहत

नई दिल्ली
 Junior Asia Cup final मुकाबला भारत 2-1 से जीता। राष्ट्रीय खेल हॉकी में एक बार फिर युवा खिलाड़ियों ने तिरंगे की शान बढ़ाई है। चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात देने वाली टीम इंडिया ने सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।

 मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को चारो खाने चित्त कर दिया। हॉकी के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट्स में एक एशिया कप को जीतने के बाद टीम इंडिया ने पूरे महाद्वीप में अपनी बादशाहत कायम कर ली है। ओमान में खेले गए फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने शानदार कोऑर्डिनेशन का परिचय दिया और 90 मिनट की समयसीमा पूरी होने पर फाइनल स्कोर लाइन 2-1 रही।

भारत ने लगातार दूसरे साल एशिया कप जूनियर का टाइटल अपने नाम किया है। साल 2015 में भी भारत जूनियर एशियाकप फाइनल मुकाबले में प्रतिद्वंद्वी से बीस साबित हुआ था। भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने ओमान के सलालाह में पुरुषों के जूनियर एशिया कप 2023 के रोमांचक फाइनल में पाकिस्तान को 2-1 से हराया। इंडिया की तरफ से अंगद बीर सिंह (13वें मिनट में गोल) और अरिजीत सिंह हुंदल (20वें मिनट में गोल) दागे।
 

 

#Junior Asia Cup Final

Source : Agency

पाठको की राय