Friday, October 23rd, 2026

सागौन और मिश्रित प्रजाति की लकड़ी जप्त, आरा मिल सील

रायपुर
लगातार मिल रही शिकायत के बाद वन विभाग का अमला कल जागा और पचपेड़ी नाका स्थित शर्मा सा आरा मिल में दबिश दी जहां पर सागौन और मिश्रित प्रजाति की लकड़ी को जप्त करते हुए मिल को सील कर दिया। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सागौन की लकड़ी की कटाई और इसके फर्नीचर में इस्तेमाल कानूनन अपराध है।

वन विभाग के एसडीओ विश्वनाथ मुखर्जी ने बताया कि पचपेड़ी नाका में आरा मिल संचालक कमल नारायण शर्मा द्वारा सागौन तथा प्रतिबंधात्मक मिश्रित प्रजाति की लकड़ी लाकर रखा था। वन विभाग के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। आनन-फानन में वन विभाग की टीम मौके पर जाकर आरामिल से 9 से 12 फिट का सागौन का गोला 8 नग अत्यधिक मात्रा में मिश्रित प्रजाति की लकड़ी बरामद की। आरा मिल मालिक इस लकड़ी का लेखा-जोखा प्रस्तुत नहीं कर पाया। इस पर वन विभाग ने अवैध लकड़ी का पंचनामा तैयार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू करते हुए मिल को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान रायपुर वन रेंजर सुधाकर राव शिंदे, वनरक्षक डिप्टी रेंजर सावंत राय, वनरक्षक अभिषेक जैन, यशवंत ठाकुर, वसीम खान आदि उपस्थित थे।

 

#wood seized#saw

Source : Agency

पाठको की राय