Saturday, October 24th, 2026

मॉक टेस्ट लेने से पहले शिक्षकों को करेंगे ट्रेंड

भोपाल
तीसरी, पांचवीं और आठवीं क्लास के विद्यार्थियों को राष्टÑीय उपलब्धि सर्वे एनएएस 2021 परीक्षा की तैयारी कराने से पहले राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा प्रदेश के शिक्षकों को ट्रेंड करेगा। इन शिक्षकों को सोशल मीडिया के जरिए राज्य शिक्षा केंद्र  के संचालक धनराजु एस ने बताया कि हिंदी, गणित, पर्यावरण अध्ययन, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों को 28 अगस्त से 1 सितंबर तक सोशल मीडिया पर विषय की बारीकियों और परीक्षा में आने वाले प्रश्नों के अनुसार प्रशिक्षित किया जाएगा। इसमें विषयों के प्रश्न बैंक और मॉक टेस्ट पेपर के साथ एनएएस परीक्षा के समान ही प्रश्नों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।

 

#मॉक टेस्ट

Source : Agency

पाठको की राय