Tuesday, October 20th, 2026

पदोन्नति की तर्ज पर अब क्रमोन्नति अभियान चलायेगा टीचर्स एसोसिएशन


दंतेवाड़ा

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष उदयप्रकाश शुक्ला ने कहा कि वन टाइम रिलेक्सेशन के तहत क्रमोन्नति देने व प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा मान्य करते हुए पुरानी पेंशन की गणना कर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन देने की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जल्द ही सक्षम अधिकारियों से मिलकर मांग पत्र सौंपेगा।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय पदाधिकारी प्रमोद भदौरिया, सूर्यकान्त सिन्हा, कमल किशोर रावत, नोहर साहू, शैनी रविन्द्र, पोरस बिझेकर, खोमेंद्र देवांगन, सुभाष कोडोपी, रमा कर्मा, शंकर चौधरी ने कहा है कि पदोन्नति में वन टाइम रिलेक्सेशन का लाभ सहायक शिक्षकों को मिला है, आगे शिक्षक संवर्ग को भी पदोन्नति का लाभ प्राप्त होगा, पर पदोन्नति से वंचित सहायक शिक्षकों के लिए क्रमोन्नत वेतनमान व शिक्षक एवं व्याख्याता संवर्ग के लिए समयमान वेतनमान के लिए सरकार को निर्णय लेना होगा, प्रथम नियुक्ति तिथि की गणना कर 20 वर्ष में पूर्ण पेंशन देने ज्ञापन सौंपा जाएगा। पुरानी पेंशन में अभी बड़ी पेंच है, शिक्षक संवर्ग के एनपीएस कटौती की राशि के सम्बंध में प्रयासरत हंै।

 

Source : Agency

पाठको की राय