Friday, October 23rd, 2026

शिक्षक मानव समाज के वह स्तंभ है जिनसे भविष्य के निर्माण की नींव रखी जाती है - डॉ. महंत

रायपुर
छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती (शिक्षक दिवस) के अवसर पर गुरुजनों को प्रणाम करते हुए शिक्षक दिवस की बधाईयां दी है। डॉ. महंत ने कहा की, शिक्षक मानव समाज के वह स्तंभ है जिनसे भविष्य के निर्माण की नींव रखी जाती है।

डॉ. महंत ने कहा कि, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी एक अच्छे राजनेता होने से पहले एक प्रख्यात शिक्षक, महान दार्शनिक एवं हिन्दू विचारक थे। उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय समाज में शिक्षकों के महत्व को बताने एवं शिक्षण कार्य की महानता को बताने में व्यतीत कर दिया, एवं देश के विकास एवं उत्थान में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी। मनुष्य के दिमाग का सही उपयोग सिर्फ और सिर्फ शिक्षा द्वारा ही किया जा सकता है, उनके कहे कथन आज भी सब को प्रेरणा देते हैं।

 

#Teachers

Source : Agency

पाठको की राय