Friday, October 23rd, 2026

छत्तीसगढ़-धमतरी में न्याय की गुहार लगा रहे शिक्षक, हेडमास्टर का गुड़ाखू घिसते वीडियो बनाने पर सस्पेंड

धमतरी.

छत्तीसगढ़ के धमतरी में उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत चरितार्थ हो रही है। जहां प्रधान पाठक के द्वारा स्कूल में गुड़ाखु करने की शिकायत करना एक शिक्षक को भारी पड़ गया। शिक्षा विभाग ने इसकी शिकायत करने वाले एक शिक्षक को सस्पेंड कर दिया है। वहीं अब शिक्षक इंसाफ को लेकर दर-दर भटक रहा है।

डुबान क्षेत्र के माध्यमिक शाला बरबांधा में पदस्थ शिक्षक हनुमंत लाल सिन्हा ने बताया कि प्राथमिक और माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक स्कूल में बच्चों के सामने गुड़ाखू करते हैं। जिसका गलत असर बच्चों पर पड़ सकता है। जिसको लेकर उन्होंने दोनों प्रधान पाठक का वीडियो बनाकर बीईओ के पास वीडियो भेजा था। वहीं शिकायत के बाद उनके ऊपर गलत आरोप लगाकर उसे ही सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित शिक्षक का कहना है कि मेरे द्वारा की गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।उल्टा उनके ऊपर ही कार्रवाई कर दिया गया है। ऐसे में अब शिक्षक निलंबन समाप्त करने शिक्षा विभाग और कलेक्टर कार्यालय का चक्कर लगा रहा है। बहरहाल, इस मामले में जिला कलेक्टर ने जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कही है।

 

#Chhattisgarh-Dhamtari#Teachers pleading#headmaster grinding gutkha

Source : Agency

पाठको की राय