Monday, October 19th, 2026

स्‍कूल परिसर में शराब की पार्टी करने पर शिक्षक निलंबित

शिवपुरी
 शिवपुरी (Shivpuri, Madhya Pradesh) जिले में एक सरकारी स्‍कूल के परिसर में आयोजित पार्टी में शराब व मांसाहारी भोजन परोसने के मामले में स्‍कूल शिक्षक को सेवा आचरण नियमों के कथित उल्लंघन (violation of service conduct rules) के मामले में निलंबित कर दिया गया है। खनियाधाना प्रखंड के पोटा गांव में सरकारी प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित की गई इस पार्टी का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर वायरल हो गया था।


शिक्षक पर नशे में मारपीट का भी लगा आरोप

एक अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार स्‍कूल शिक्षक को मंगलवार को निलंबित कर दिया गया था, हालांकि उसने इस बात का जिक्र नहीं किया कि पार्टी का अयोजन कहां किया गया था। इस मामले में एक ग्रामीण ने आरोप लगाया है कि जब शिक्षक के नशे में होने और स्कूल में इस तरह की पार्टी आयोजित करने का वीडियो बना रहे थे, उस समय उसने कुछ स्थानीय लोगों के साथ भी मारपीट की थी। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद ही शिक्षक पर कार्रवाई करते हुए उसे तत्काल प्रभाव से मंगलवार को निलंबित कर दिया गया है।

 

#निलंबित

Source : Agency

पाठको की राय