Sunday, October 25th, 2026

अध्यापिका घारू और एनजीओ करेंगे मतदाता जागरूकता अभियान में सहयोग

भोपाल
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग राकेश सिंह ने त्रि-स्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता के लिए सुश्री सारिका घारू अध्यापिका सोहागपुर, जिला होशंगाबाद, स्वयंसेवी संगठन ट्रॉसफार्म रूरल इंडिया और समर्थन-सेंटर फॉर डेवलपमेंट सपोर्ट से आग्रह किया है।

श्री सिंह ने कहा है कि यह संस्थाएँ संबंधित जिलों के उप जिला निर्वाचन अधिकारियों तथा प्रचार-प्रसार के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से संपर्क कर निर्वाचन संबंधी जानकारी ले सकती है। "ट्रांसफार्म रूरल इंडिया" और "समर्थन" को झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, देवास, मंडला एवं डिंडोरी जिले और "समर्थन" को पन्ना, छतरपुर, उमरिया, खंडवा और सीहोर जिलों में मतदाता जागरूकता अभियान में सहभागिता के लिए कहा गया है।

 

#awareness campaign

Source : Agency

पाठको की राय