Sunday, October 25th, 2026

सारण में शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द, चुनावी हिंसा के चलते इंटरनेट सेवा बंद होने पर बिहार बोर्ड का फैसला

सारण.

सारण में लोकसभा चुनाव के दौरान और फिर अगले दिन मंगलवार को चुनावी हिंसा की घटना हुई है। घटना के बाद सारण प्रशासन ने जिले में इंटरनेट सेवा को तत्काल बंद करवा दिया है। इसका सीधा असर माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) की परीक्षा पर भी पड़ा है। बिहार बोर्ड ने माध्यमिक शिक्षा पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब  बिहार परीक्षा समिति ने प्रेस विज्ञापन जारी किया है।

बिहार परीक्षा समिति की ओर से जारी प्रेस विज्ञापन में बताया गया कि बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा संचालित माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीईटी) 2024 (प्रथम) के तहत दिनांक 22 मई और 23 मई को सारण जिला में सभी चार परीक्षा केंद्रों पर आयोजित परीक्षा को अपरिहार्य कारणवश स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा के आयोजन  की तिथि  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति बाद में प्रकाशित करेगी। समिति द्वारा STET, 2024 (प्रथम) के तहत पेपर - 1 (वर्ग 9-10) के सभी विषयों की परीक्षा का आयोजन दिनांक 18 मई से 29 मई तक राज्य के विभिन्न जिलों में किया जा रहा है।

जानिए क्या हुआ था सारण में
सारण के भिखारी चौक स्थित बूथ के पास रोहिणी आचार्य के जाने के बाद उपजे विवाद के कारण मंगलवार सुबह गोलीबारी हुई, जिसमें एक युवक की की मौत हो गई। इसके साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इनका कहना है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोलीबारी की है। सोमवार को मतदान के बाद इन लोगों ने सारण लोकसभा क्षेत्र की लोकसभा प्रत्याशी रोहिणी आचार्य के सामने अभद्रता की थी। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय और आसपास के कई थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया। अब मामला और अधिक न बिगड़े, इसके लिए सारण के जिला प्रशासन ने जिले में तत्काल इंटरनेट सेवा को अगले आदेश तक बंद करने का आदेश दे दिया है।

 

#Bihar#teacher eligibility test canceled#Saran

Source : Agency

पाठको की राय