Thursday, October 22nd, 2026

टीचर ने छात्रा के साथ की अश्लील हरकत, केस दर्ज  

रामपुर
यूपी के रामपुर में शिक्षक ने छात्रा के साथ ही अश्लील हरकत कर डाली। वायरल वीडियो को देखने पर लगता है कि छात्रा को जबरन शिक्षक केक लगाना चाहता था। इसके लिए शिक्षक ने छात्रा को जबरन पकड़ लिया। छात्रा छूटने के लिए चीखती रही। छात्रा से छेड़खानी के वीडियो वायरल प्रकरण में सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने कोचिंग संचालक एवं डीएमए के शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार निवासी दयावती मोदी अकादमी में तैनात शिक्षक आलोक कुमार सक्सेना सिविल लाइंस क्षेत्र में ही कोचिंग सेंटर संचालित करता है। उसका एक वीडियो वायरल हो गया था। वीडियो शिक्षक दिवस का बताया गया है। वीडियो में शिक्षक एक छात्रा को न सिर्फ जबरन पकड़ा हुआ दिखाई दे रहा है बल्कि, छात्रा को बेशर्मी से घसीटते हुए एक कमरे की ओर ले जाते दिख रहा है। इस तरह का वीडियो वायरल होते ही डीएमए के प्रबंधन भी एक्टिव हो गया था। स्कूल प्रशासन ने शक्षिक आलोक कुमार सक्सेना को सस्पेंड कर दिया था। पुलिस ने इस प्रकरण को गंभीरता से लिया है। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार भी कर लिया है। इंसपेक्टर सिविल लाइंस दुर्गा सिंह के अनुसार शिक्षक आलोक सक्सेना के खिलाफ धारा 354 और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शिक्षक को कोर्ट में पेश किया,जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एएसपी डॉ. संसार सिंह ने बताया कि कक्षा 11 की छात्रा के साथ शिक्षक ने अश्लील हरकत की। विरोध करने के बाद भी छात्रा के चेहरे पर केक लगाया गया। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 
छात्रा चीखती रही, नहीं माना शिक्षक
कोचिंग संचालक ने गुरु शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। शिक्षक दिवस के मौके पर सभी छात्र-छात्राएं कोचिंग में शिक्षक को सम्मान देने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान पार्टी का आयोजन किया गया और फिर शिक्षक ने छात्रा के साथ ही अश्लील हरकत कर डाली। वायरल वीडियो को देखने पर लगता है कि छात्रा को जबरन शिक्षक केक लगाना चाहता था। इसके लिए शिक्षक ने छात्रा को जबरन पकड़ लिया। छात्रा छूटने के लिए चीखती रही। इस बीच कुछ छात्र वीडियो भी बनाते रहे। छात्र वीडियो बनाते हुए कह रहे थे कि सर, इसे कहां ले जा रहे हो। मगर, शिक्षक उसे दूसरे कमरे में ले जाने की कोशिश करता रहा। इस बीच छात्रा को केक लगाते समय छात्रा जमीन पर गिर भी पड़ी। वीडियों में साफ देखा जा रहा था कि शिक्षक जबर्दस्ती कर रहा था। वीडियो सामने आने के बाद से ही छात्र-छात्राओं में गुस्सा कायम हो गया था। वीडियो स्कूल प्रशासन और अब पुलिस के पास भी पहुंच गया है।
 
सात को सस्पेंड किया गया था शिक्षक
डीएमए के शिक्षक को प्रबंधतंत्र ने सात सितंबर को ही सस्पेंड कर दिया था। दरअसल शिक्षक दिवस के मौके पर कोचिंग सेंटर में शक्षिक दिवस मनाया गया था। इसी दिन छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया था। पहले यह वीडियो छात्र-छात्राओं के बीच तैरता रहा,लेकिन दो दिन बाद यह वीडियो स्कूल प्रशासन के पास पहुंच गया तब ही स्कूल प्रशासन ने उक्त शक्षिक को सस्पेंड कर दिया था। बाद में यह वीडियो पूरे शहर में वायरल होने लगा,जिस पर पुलिस ने एक्शन ले लिया। प्रधानाचार्य डाक्टर सुमन तोमर ने साफ किया कि न तो घटना उनके स्कूल परिसर की है और न ही छात्रा उनके स्कूल की है। चूंकि, शिक्षक उनके स्कूल का है, जिस पर तत्काल एक्शन लेते हुए निलंबित कर दिया गया है।
 
बच्चों के गले नहीं उतर रहा गुरुजी का कृत्य
डीएमए में बच्चों के बीच पूरे स्कूल टाइम इसी घटना पर चर्चा होती रही। गुरुजी का यह कृत्य बच्चों के गले नहीं उतर रहा था। कोचिंग में ट्यूशन पढ़ने वाले डीएमए के बच्चों मानने को तैयार नहीं थे कि उनके गुरुजी गिरफ्तार हो गए हैं, या स्कूल ने उन्हें निलंबित कर दिया है। दरअसल, बच्चों की मानें तो आलोक कुमार सक्सेना ने बच्चों को बताया था कि उसने डीएमए से रिजाइन कर दिया है।
 

 

#Teache

Source : Agency

पाठको की राय