Thursday, October 22nd, 2026

छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में शिक्षक गिरफ्तार, नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी

जांजगीर चांपा.

जांजगीर चांपा जिले में छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी एवं प्रयोगशाला सहायक पद पर वर्ष 2019 में नौकरी लगाने के नाम पर सुलोचना बंजारे और कृष्ण कश्यप से तीन लाख रुपये की ठगी के आरोपी शिक्षक मनमोहन सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
बालको नगर कोरबा की रहने वाली सुलोचना बंजारे ने मामला दर्ज कराया था।

छत्तीसगढ़ शिक्षाकर्मी एवं प्रयोगशाला सहायक पद पर वर्ष 2019 में वैकेंसी में फॉर्म भरा था। इस बीच रिश्तेदार के माध्यम से मनमोहन सिंह से जान पहचान हुई, जोकि पुटपुरा के शासकीय मिडिल स्कूल में शिक्षक के पद पर पदस्थ हैं। मनमोहन सिंह ने नौकरी के लिए पांच से छह लाख रुपये लगने की बात कही और अपने घर न्यू चंदनिया पारा जांजगीर बुलाया था। इस बीच 14 अक्टूबर 2019 को पति उनके चाचा के साथ पहुंचे हुए थे। मनमोहन ने कहा कि रिजल्ट आने वाला है। जल्दी से पैसे दोगे तो लिस्ट में नाम आने की बात कही। जिसपर विश्वास में 1.50 लाख रुपए नगदी रकम दी। वहीं नेहरू नगर बालकों का रहने वाल कृष्णा कश्यप ने भी 1.50 लाख रुपये दिए थे। जिसके बाद नंबर कम आने पर नाम नहीं आया था तब ठगी होने का एहसास होने पर पैसे की मांग करने पर टाल-मटोल जवाब दिया करता था। सिटी कोतवाली थाने में धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर मनमोहन सिंह को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर रकम लेने की बात स्वीकार की। वहीं 45 हजार रुपये फोन के माध्यम से लौटने की बात स्वीकार की है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

#Chhattisgarh-Jhanjgir Champa#Teacher arrested

Source : Agency

पाठको की राय