Tuesday, October 20th, 2026

बलिदान का पाठ पढ़ाएं बच्चों को - मिश्रा

रायपुर
छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस पर नवउदय जनसेवा संस्थान के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।लालपुर में आयोजित उक्त कार्यक्रम में वरिष्ठ रंगकर्मी साहित्यकार विजय मिश्रा अमित एवं जनसेवा संस्थान के पदाधिकारियों,प्रदीप जायसवाल तथा राष्ट्रपति पुरस्कार से अलंकृत शिक्षक डॉ मुन्ना लाल देवदास,अंकिता जैन,हर्षवर्धन एवं अन्य कलाकार जनमन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।इस अवसर पर अमर शहीदों को नमन करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।  कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार विजय मिश्रा,नरेंद्र जलछत्री का सम्मान शाल श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। लालपुर के बच्चों ने अपनी संस्कृति का कुशल प्रदर्शन किया।इस अवसर पर विचार ब्यक्त करते हुए विजय मिश्रा ने कहा वीरता के आभूषण से सूसज्जितजन अगरबत्ती की भांति होते हैं।वे स्वयं जलकर दूसरों के जीवन को महकाते हैं। मंच पर फिरनी जलक्षत्रीय,विमल साहू,अनिमा साहू,की उपस्थिति में मिष्ठान वितरित कर शहीद वीर नारायण सिंह की जीवनी से परिचय कराया गया ।इस अवसर पर श्रुति पलक अग्रवाल,पारस, अमित,तेजल,आदि उपस्थित थे। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में , पुष्प लता साहू,बबीता निषाद, रश्मि ठाकुर,पायल सुनिधि ज्योति नारायण साहू,दीपक गज्जू निषाद, रामकृष्ण पटेल,दीपक सेन ज्योति क्षत्रिय, अपने नृत्य-संगीत से जनमन को मोहित किया।
 

 

#Teach children

Source : Agency

पाठको की राय