Tuesday, October 20th, 2026

TCS कर्मचारियों को हफ्ते में 5 दिन करना होगा ऑफिस से काम, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम

नई दिल्ली

कोरोना काल में कंपनियों ने हाइब्रिड मॉडल को अपनाया था। कोराना के घटते प्रभाव के साथ ही अधिकतर कंपनियों ने वर्क फ्रॉम ऑफिस के नियम को लागू कर दिया गया था। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के कर्मचारियों को अबतक हाइब्रिड मॉडल में काम करने की छूट मिली हुई थी। लेकिन अब कंपनी कुछ टीम को सप्ताह के 5 दिन ऑफिस से काम करने के लिए कहा है। रिपोर्ट के अनुसार यह नियम 1 अक्टूबर 2023 से लागू हो रहा है।

रिपोर्ट के अनुसार बेंगलुरू में कुछ टीमों पर यह नया नियम लागू किया जा रहा है। फिलहाल देश भर में कंपनी अपने पुराने नियमों के हिसाब से ही चलेगी। बता दें, इससे पहले टीसीएस ने अपने कर्मचारियों को हफ्ते में 3 दिन ऑफिस आकर काम करने के लिए कहा था। पिछले साल अक्टूबर में कंपनी ने कहा था कि मैनेजर रोस्टर बनाते समय 3 दिन के इस नियम को जरूर ध्यान रखें।

कंपनी की तरफ से इस पूरे मसले पर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। हालांकि, कंपनी के सीईओ का कहना है कि ऑफिस से काम करना सहकर्मियों, ग्राहकों और टीसीएस के लिए बेहतर है।

 

 

#TCS कर्मचारियों

Source : Agency

पाठको की राय