8 साल की बच्ची के साथ ताऊ ने किया रेप, बच्ची की मां के शिकायत पर ताऊ गिरफ्तार
ग्वालियर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आई है. इंदरगंज इलाके में 8 साल की मासूम बच्ची को उसका सगा ताऊ हवस का शिकार बना रहा था. वहशी ताऊ रेप करते वक्त मिक्सर ग्राइंडर चला देता था, जिससे बच्ची की चिल्लाने की आवाज घरवालों को सुनाई नहीं देती थी. बीती रात जब आरोपी बच्ची के साथ गलत काम कर रहा था तो उसकी मां ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. बच्ची ने अपने साथ हुई वहशियत की दास्तां सुनाई. बच्ची की मां के शिकायत पर इंदरगंज पुलिस ने ताऊ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है.
ग्वालियर इंदरगंज थाना क्षेत्र के सूबे की गोठ इलाके में रहने वाली तीसरी क्लास में पढ़ने वाली 8 साल की बच्ची अपने ही ताऊ की हवस का शिकार बनी. दरअसल, ये बच्ची संयुक्त परिवार में रहती है, घर मे बच्ची मां-पिता के साथ ही चाचा, ताऊ का परिवार भी रहता है. गुरुवार शाम बच्ची काफी देर तक नही दिखी, मां से तलाशा तो बच्ची घर के बाहर भी नहीं दिखी, मां वापस घर मे आई यहां उसके जेठ के कमरे से मिक्सर ग्राइंडर की आवाज आ रही थी. बच्ची की मां और चाचा दोनों ताऊ के कमरे में पहुंचे, अंदर से दरवाजा बंद था. दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं आया. थोड़ी देर बाद बच्ची ताऊ के कमरे से निकली. मां ने उससे पूछा तो डरी सहमी नजर आई बच्ची ने कुछ नहीं बोला, आखिर उसे अपने कमरे में लाकर मां से पूछा तो देर रात उसने ताऊ की हैवनियत की दास्तां सुनाई.
मां ने सहानुभूति के साथ पूछताछ की तो बच्ची ने बताया कि उसके शरीर के अंग में बहुत दर्द हो रहा है. ताऊ उसके साथ गलत काम करता है, बच्ची ने बताया कि ताऊ उसे ये बात किसी को न बताने के लिए धमकाता था. ताऊ ने बच्ची को धमकाया था कि ये बात तुम्हारी मां को पता लगेगी तो वो भी तुझे मारेगी. बच्ची की बातों से खुलासा हुआ कि ताऊ डराकर कई बार उसे अपनी हवस का शिकार बना चुका था. बेटी के साथ हुए वहशीपन से दुखी मां ने बच्ची के साथ जाकर इंदरगंज थाना में FIR दर्ज कराई.
बच्ची की मां की शिकायत के बाद इंदरगंज पुलिस ने वहशी ताऊ को रात में हिरासत में ले लिया. बच्ची का मेडिकल कराने के बाद इंदरगंज थाने में ताऊ के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर किया. FIR दर्ज करने के बाद आरोपी ताऊ की विधिवत गिरफ्तारी की गई.

पाठको की राय