Thursday, October 22nd, 2026

आज से अकलतरा में रुकेगी टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस, सांसद ने दिखाई हरी झंडी

जांजगीर
 कोरोना संक्रमण को देखते हुए टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था। लेकिन हालात में सुधार के बाद अगस्त 2022 में इसका परिचालन पुन: शुरू किया गया। लेकिन रेलवे द्वारा अकलतरा स्टेशन में टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस का स्टॉपेज नहीं देने के साथ-साथ कोटमी सोनार एवं कापन पैसेंजर हाल्ट स्टेशन में दिए जाने से क्षेत्र के लोग कोटमीसोनार एवं कापन रेलवे स्टेशन में जाकर ट्रेन में सफर करने के लिए मजबूर हो रहे थे।


टाटानगर इतवारी एक्सप्रेस को को दोबारा रोकने के लिए नगर के लोग लंबे समय से मांग कर रहे थे। जिसपर बिलासपुर रेलवे मंडल ने स्टेशन में 6 मार्च से ट्रेन रोकने की घोषणा की गई। इस फैसले के बाद नगर के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। तो वहीं इस ट्रेन को स्टापेज मिलने पर रहवासियों ने खुशी जताई साथ ही क्षेत्र से सांसद गुहाराम अजगल्ले ने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

 

#टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस#

Source : Agency

पाठको की राय