Friday, October 23rd, 2026

टाटा नगर की ट्रेनें लाइन ब्लॉक में सात दिन फंसेगी

जमशेदपुर
आद्रा मंडल में लाइन ब्लॉक के कारण टाटा नगर की ट्रेनों का परिचालन 2 से 8 अक्तूबर तक प्रभावित होगा। दक्षिण पूर्व जोन ने आद्रा में लाइन ब्लॉक को लेकर कई ट्रेनों के परिचालन दूरी कम करने के साथ बदले मार्ग पर चलाने का आदेश दिया है। इससे टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ब्लॉक तक चांडिल से गुंडा बिहार होकर चलेगी, जबकि टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन आद्रा स्टेशन से ही अप-डाउन करेगी। मालूम हो कि लाइन ब्लॉक के दौरान आद्रा मंडल होकर टाटानगर में अप-डाउन करने वाली दर्जनभर ट्रेनों का परिचालन प्रभावित होगा। इसमें आसनसोल, खड़गपुर, पुरुलिया, शालीमार व हटिया की ट्रेनें शामिल हैं।

 

#Tata Nagar trains will be

Source : Agency

पाठको की राय