Monday, October 19th, 2026

 टाटा कंपनी ला रही IPO, दे रहे कमाई का मौका, जानिए क्या है प्लान

मुंबई

शेयर बाजार में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए खुशखबरी है। अगर आप कमाई का मौका देख रहे हैं, तो रतन टाटा 19 सालों के बाद यह मौका दे रहे हैं। टाटा समूह लगभग 19 वर्ष के बाद अपना आईपीओ लेकर आ रहा है। इस IPO के जरिए कंपनी 3500 से 4000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। बता दें टाटा मोटर्स की सहयोगी कंपनी टाटा टेक्नोलॉजीज का IPO मार्केट में आ सकती है। इससे कंपनी का वैल्यूएशन 16 से 20 हजार करोड़ रुपये हो सकता है

आईपीओ की प्रक्रिया शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टाटा समूह ने इस IPO के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। फिलहाल कंपनी दो एडवाइजर्स के साथ काम कर रही है। वहीं एक और एडवाइजर को नियुक्त किया जा सकता है।

IPO की तारीख तय नहीं

कंपनी की बोर्ड की बैठक में टाटा टेक में आईपीओ के जरिए हिस्सेदारी बेचने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी। फिलहाल IPO के लिए तारीख तय नहीं की गई है।

2004 में आया था TCS का आईपीओ

टाटा मोटर्स की हिस्सेदारी करीब 74.42 फीसदी है। वहीं अल्फा टीसी की 8.96 और टाटा कैपिटर ग्रोथ फंड की हिस्सेदारी 4.48 फीसदी है। टाटा ग्रुप का आखिरी आईपीओ 2004 में आया है। तब टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज का आईपीओ लाया गया था।

 

#tata

Source : Agency

पाठको की राय