Friday, October 23rd, 2026

वन अधिकार अधिनियम और पेसा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये टास्क फोर्स गठित

भोपाल

मध्यप्रदेश में वन अधिकार अधिनियम और पेसा नियमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिये मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में टास्क फोर्स का गठन किया गया है। राज्य शासन द्वारा गठित टास्क फोर्स में मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव वन और प्रमुख सचिव जनजातीय कार्य सहित, डॉ. शरद लेले, मिलिंद थत्ते, श्याम सिंह कुमरे सेवानिवृत्त भाप्रसे डॉ. मिलिंद दांडेकर प्राध्यापक एसजीएसआईटीएस इंदौर, श्रीमती संपतिया उईके पूर्व राज्य सभा सांसद, माधव सिंह डाबर अध्यक्ष वन विकास निगम, कालू सिंह मुजालदा सदस्य जनजातीय मंत्रणा परिषद, डॉ. रूप नारायण मांडवे सदस्य जनजातीय मंत्रणा परिषद को सदस्य तथा अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास को सदस्य सचिव बनाया गया है।

 

 

 

#टास्क फोर्स गठित

Source : Agency

पाठको की राय