Monday, October 19th, 2026

ऑक्सीजन की उपलब्धता तथा प्रबंधन के लिये कार्यदल गठित

भोपाल :

राज्य शासन द्वारा कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को देखते हुए ऑक्सीजन की मांग की उपलब्धता तथा प्रबंधन के लिये कार्यदल का गठन किया गया है। कार्यदल के अध्यक्ष अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मलय श्रीवास्तव होंगे। कार्यदल में परिवहन आयुक्त मुकेश जैन, सचिव सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम पी. नरहरि, सदस्य राज्य नीति एवं योजना आयोग स्वतंत्र कुमार सिंह और प्रबंध संचालक मध्यप्रदेश पब्लिक हेल्थ सर्विस कार्पोरेशन जे. विजय कुमार सदस्य होंगे।

 

 

#ऑक्सीजन

Source : Agency

पाठको की राय