Saturday, October 24th, 2026

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ के सिर कटे शव प्रकरण में दो आरोपी गिरफ्तार

प्रकरण की विवेचना कर सख्त कार्यवाही करेंगे

भोपाल

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्य-प्राणी) ने बताया कि स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व और स्थानीय पुलिस के सहयोग से वन्य-प्राणी बाघ के सिर कटे शव के दो आरोपियों को बाघ के अन्य अवयवों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बैतूल के ग्राम धासई माल तहसील शाहपुर से आरोपी सुबन पिता शंकर भलावी और कमल सिंह पिता ध्यान सिंह कुमरे को गिरफ्तार कर न्यायालय नर्मदापुरम के समक्ष पेश किया गया है।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 26 जून 2023 को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर एरिया में बाघ का शव बिना सर के क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया था। जिस पर अज्ञात प्रकरण दर्ज किया गया था। एसटीएफ ने त्वरित कार्रवाई कर मुखबिर तंत्र विकसित कर स्थानीय अमले के साथ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रकरण की विवेचना की जा रही है। सख्त कार्यवाही की जायेगी।

 

 

Source : Agency

पाठको की राय