Sunday, October 25th, 2026

कश्मीर में फिर से टारगेट किलिंग, पुलिसकर्मी फारुक अहमद मीर की अगवा कर हत्या

श्रीनगर
 
जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बार आतंकवादियों ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर की गोली मारकर हत्या कर दी है। उनका शव घर के पास ही धान के खेत में पाया गया। यह घटना दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर इलाके में हुई है। सब इंस्पेक्टर फारूक अहमद मीर कल शाम को घर से खेत के लिए निकले थे। कहा जा रहा कि इसी दौरान आतंकवादियों ने उन्हें अगवा कर लिया और पास के ही एक खेत में ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। शुरुआती जांच में पता चला है कि उन्हें पिस्तौल से गोली मारी गई थी।

 

 

#टारगेट किलिंग

Source : Agency

पाठको की राय