Monday, October 26th, 2026

स्कूल बस में टैंकर ने मारी जोरदार टक्कर, 19 बच्चे घायल, मची अफरा-तफरी

रायबरेली
रायबरेली में एक स्कूल बस में तेज रफ्तार टैंकर ने टक्कर मार दी। हादसे के समय बस में 40 बच्चे सवार थे। बस एनटीपीसी स्थित स्कूल जा रही थी।

प्रतापगढ़ जनपद के कुंडा से एनटीपीसी ऊंचाहार आ रही स्कूल बस में टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। बस में डीएवी पब्लिक स्कूल व चिन्मय विद्यालय के 40 बच्चे सवार थे। टक्कर से बस क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे उसमें सवार 19 बच्चे घायल हो गए।

सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां 6 की हालत गंभीर होने पर एनटीपीसी हास्पिटल भेज दिया गया। वहीं घटना के बाद चालक वाहन समेत भाग निकला।

घटना की सूचना से हड़कंप मच गया। आननफानन एसडीएम आशीष मिश्रा, सीओ अशोक सिंह कोतवाल शिवशंकर सिंह सीएचसी पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस चालक की तलाश कर रही है।

 

#Tanker

Source : Agency

पाठको की राय