Monday, October 26th, 2026

कोड़ेनार के पास पलटा डीजल से भरा टैंकर हजारों लीटर डीजल बह गया

जगदलपुर.
बस्तर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 कोड़ेनार के पास सोमवार सुबह अंधा मोड़ होने के चलते डीजल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया, टैंकर पलटते ही डीजल सड़क में बहने लगा इस दुर्घटना से राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में घंटो तक जाम लगा रहा। टैंकर से डीजल के सड़क में बहता देख आस-पास के लोगों ने अपने पास रखे बर्तन, जरिकेग, डिब्बे सभी लेकर वाहन के पास पहुंचकर बहते हुए डीजल को समेटने की होड़ मच गई। इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई, लेकिन आस-पास के लोगों ने और राहगीरों ने सड़क में बह रहे हजारों लीटर डीजल समेटकर अपने साथ ले गये।

 

 

#Tanker full

Source : Agency

पाठको की राय