Sunday, October 25th, 2026

तमिलनाडु सरकार ने 12 जुलाई तक बढ़ाया लॉकडाउन

चेन्नई
तमिलनाडु सरकार ने आज राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर प्रतिबंधों में कई ढील देते हुए लॉकडाउन 12 जुलाई तक एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया. राज्य में रेस्तरां अब 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुल सकेंगे. इनमें कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ग्राहकों को भोजन सर्व करने की इजाजत दे दी गई है.

तमिलनाडु सरकार ने मनोरंजन पार्कों (Amusement parks) को भी खोलने की मंजूरी दे दी है. इस मामले में भी 50 प्रतिशत क्षमता की सीमा और कोविड एसओपी का पालन करने की आवश्यकताएं लागू होंगी.

 

#लॉकडाउन

Source : Agency

पाठको की राय