Wednesday, October 21st, 2026

तमिलनाडु निकाय चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच जारी मतगणना, 12838 सीटों पर नतीजे का इंतजार

चेन्नई
तमिलनाडु में में स्थानीय निकाय के चुनाव 19 फरवरी को संपन्न हुए थे। जिसके बाद आज मतों की गणना की जा रही है। इस चुनाव में मुख्य रूप से एआईएडीएमके गठबंधन और डीएके के बीच सीधा मुकाबला है। गौर करने वाली बात है कि तकरीबन एक दशक से अधिक समय के बाद यह चुनाव हो रहे हैं। इससे पहले 2011 में निकाय चुनाव हुए ते, उस वक्त एआईएडीएमके सत्ता में थी।

UNSC में आपात बैठक, भारत ने सभी पक्षों से संयम बरतने की अपील की शहरी निकाय में मतों की गणना सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी है। चुनाव एक ही चरण में कराए गए थे, जिसमे कुल 12838 सीटों के लिए मतदान हुआ था। कुल 21 कॉर्पोरेशन, 138 निकाय, 490 पंचायत, 649 शहरी निकाय की सीटों पर 19 फरवरी को मतदान हुआ था। इन सीटों पर कुल 74416 उम्मीदवार मैदान में हैं। जिसमे कई निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

मतणना के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन में काउंटिंग बूथ पर सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। यहां 7000 से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है, जिन्हें कानून-व्यवस्था को बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Source : Agency

पाठको की राय