Saturday, October 24th, 2026

तमिलनाडु BSP अध्यक्ष की हत्या के आरोपी की मौत, चेन्नई में पुलिस मुठभेड़ में गई जान

चेन्नई.

तमिलनाडु में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश अध्यक्ष के. आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या मामले में नया पहलू सामने आया है। हत्या में शामिल एक आरोपी कल देर शाम चेन्नई में पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि तिरुवेंगदम (Thiruvengadam) को आर्मस्ट्रॉन्ग की हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करने के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया था। तभी उसने बरामद बंदूक से पुलिस अधिकारियों पर गोली चलानी शुरू कर दी।

इस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। सूत्रों का कहना है, पुलिस की जवाबी गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृक घोषित कर दिया।

कब और कहां हुई बसपा नेता की हत्या
इस हत्या की वारदात के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर ने बताया था कि बसपा नेता आर्मस्ट्रॉन्ग की शुक्रवार शाम सवा सात बजे उस समय हत्या कर दी गई, जब वह यहां पेरंबूर में बन रहे अपने घर की ओर जा रहे थे। इस दौरान इस हमले में उनके साथ मौजूद चार लोग भी घायल हो गए। पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि आर्मस्ट्रॉन्ग को उनके समर्थकों ने स्थानीय अस्पताल पहुंचाया था और बाद में वहां उनकी मौत हो गई।

 

#Tamil Nadu#BSP#police encounter

Source : Agency

पाठको की राय