Wednesday, October 21st, 2026

राजधानी इस्लामाबाद के महिला मदरसे पर तालिबान के झंडे फहराए गए, मौलवी के खिलाफ मामला दर्ज

इस्लामाबाद
पाकिस्तान में महिलाओं के एक मदरसे के ऊपर अफगान तालिबान के झंडे फहराए जाने के मामले में पुलिस ने एक मौलवी और कई अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी इस्लामाबाद के एक महिला मदरसे जामिया हफ्सा की छत पर अफगान तालिबान के सफेद झंडे देखे गए। इसकी सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन ने दंगा रोधी इकाई समेत पुलिस की एक टुकड़ी को वहां भेजा, जिसने मदरसे की घेराबंदी कर दी।

मौलाना अब्दुल अजीज समेत उनके सहयोगियों के साथ-साथ मदरसे के छात्रों के खिलाफ आतंकवाद निरोधी अधिनियम (एटीए) और पाकिस्तान दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मौलाना अब्दुल अजीज इस्लामाबाद की प्रसिद्ध लाल मस्जिद के मौलवी हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, मौलाना अजीज ने खुले तौर पर अफगान तालिबान के नाम का इस्तेमाल कर पुलिस को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। अधिकारियों के मुताबिक, मौलाना अजीज समेत मदरसे से जुड़े कुछ लोगों ने हथियारों का प्रदर्शन भी किया। मदरसे के छात्रों और शिक्षकों ने भी पुलिस को चुनौती देते हुए धमकी दी। इसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में तनाव फैल गया।

 

#Taliban flags

Source : Agency

पाठको की राय