Thursday, October 22nd, 2026

खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करें : कृषि मंत्री पटेल

भोपाल

किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल बड़वाह से सलकनपुर मार्ग में खातेगाँव से गुजरते हुए अजनास के किसानों से मिलें और उनकी समस्या सुनी। मंत्री पटेल ने देवास कलेक्टर को दूरभाष पर खाद की कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। किसानों की शिकायत पर जिला प्रशासन द्वारा अजनास समिति सेवक सुरेश केवट को कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया गया है।

कृषि मंत्री पटेल ने  खातेगाँव एसडीएम को मौके पर आकर खाद  वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पटेल ने कहा कि खाद वितरण व्यवस्था की वीडियोग्राफी भी कराई जाए।

 

 

#खाद की कालाबाजारी

Source : Agency

पाठको की राय