Tuesday, October 20th, 2026

परफेक्ट ब्राइडल लुक पाने के लिए दीपिका, सोनम और अनुष्का से ले प्रेरणा

जब बात शादी की हो, तो हर लड़की का सपना खूबसूरत दुल्हन बनने का होता है। ऐसा करने के लिए न जाने कितने लुक्स, कितनी ज्वेलरी और न जाने कितने ब्राइडल आउटफिट भी ट्राई किए जाते हैं। इसमें जाहिर तौर पर समय की बर्बादी भी होती है। आपका वेडिंग लुक आखिर कैसा होना चाहिए, इसे लेकर आप कंफ्यूज हैं, तो बॉलीवुड डीवाज सोनम कपूर, दीपिका पादुकोण और अनुष्का शर्मा से प्रेरणा ले सकती हैं। इन एक्ट्रेसेस के ब्राइडल लुक्स काफी हिट हुए थे। इनके न सिर्फ आउटफिट बल्कि फ्लॉलेस मेकअप तक की खूब चर्चा हर जगह रही।

अनुष्का शर्मा
अनुष्का शर्मा ने साल 2017 में सबसे बड़े ब्राइडल ट्रेंड यानी सटल मेकअप ऐंड पेस्टल लहंगे की शुरुआत की थी। इस साल वह भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। अभिनेत्री के मेकअप आर्टिस्ट पुनीत बी सैनी ने वोग को उनके पूरे लुक के बारे में बताया।

उन्होंने शेयर किया कि मैं चाहता था कि वह अपनी शादी पर जैसी हैं, एकदम वैसी ही दिखें। हम उनकी नैचरल ब्यूटी को बढ़ाना चाहते थे और उस पर ही काम किया। मेकअप आर्टिस्ट की ये ट्रिक काम भी आई, तभी तो अदाकारा का वेडिंग लुक आज तक चर्चा में आता ही रहता है और कई ब्राइड्स को इंस्पायर करता है।

दीपिका पादुकोण
2018 में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण की भव्य शादी ने सभी का ध्यान खींचा। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट संध्या शेखर ने वोग के साथ उनके मेकअप की जानकारी शेयर की थी। उन्होंने बताया था कि अपने ब्राइडल आउटफिट के रंग को जंप ऑफ पॉइंट के रूप में काम करने दें। एक्सेंट कलर्स पर ध्यान दें। जैसे गोल्ड, कॉपर या कोई भी मटैलिक टोन। मेकअप लुक में आईशैडो के लिए उसी शेड को फोकल पॉइंट के लिए चूज करें।
उन्होंने बताया कि सीधे लहंगे के रंग वाला ही आईशैडो इस्तेमाल करना अच्छा ऑप्शन नहीं रहता। इसके बजाय आउटफिट, पर किए गए थ्रेड वर्क, कढ़ाई और एम्बेलिश्मेंट्स के साथ आईशैड का चुनाव करना चाहिए।

सोनम कपूर
इन दोनों की ही तरह फैशनिस्टा सोनम कपूर भी अपनी शादी के दिन ट्रडिशनल लुक में नजर आईं। उनकी मेकअप आर्टिस्ट नम्रता सोनी ने बताया कि इस बड़े दिन ध्यान में रखने वाली खास बात ये होती है कि दुल्हन किस चीज में कंफर्टेबल है। मेकअप से लेकर ज्वेलरी, फुटवेअर, आउटफिट तक सभी ऐसी होनी चाहिए, जिसमें आप सहज हों। यह जाने बिना कि आपके लिए क्या बेस्ट है, बेवजह कई तरह के एक्सपेरीमेंट करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।

 

Source : Agency

पाठको की राय