Sunday, October 25th, 2026

लापरवाही बरतने वाले पी.डी.एस दुकान संचालकों पर करें तत्काल कार्यवाही - भगत

अम्बिकापुर
खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने गुरूवार को यहॉ उच्च विश्रामगृह में आयोजित बैठक में पी.डी.एस. संचालन की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी को समय पर राशन उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। इस प्राथमिकता को जो भी पी.डी.एस. दुकान संचालक लाापरवाही करते हुए कम करने की कोशिश कारता हेै उस पर तत्काल कार्यवाही करें। उन्होने कहा कि पी.डी.एस दुकान के संबंध में लोगो से शिकायत मिलने पर नोटिस जारी करे। इसके बाद भी कार्यप्रणाली मे सुधार नही लाने वाले दुकान संचालको को बदलने की कार्यवाही करे।

खाद्य मंत्री ने विभिन्न पेंशन योजनाओ के तहत पात्र हितगा्रहियो को पेंशन प्रदान करने तथा जनपदों में लंबित राशन कार्ड की आवेदनो पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश खाद्य अधिकारी को देते हुए कहा कि जनपदों में लंबित राशन कार्ड के आवेदनों पर कार्यवाही करते हुए जनपदवार राशन कार्ड बनाने अभियान चलाएॅ। उन्होने राष्ट्रीय राजमार्ग के नवनिर्माण कार्य में शेष बचे कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा पुल के दोनो ओर के सड़क को जोड?े के निर्देश दिए। इसी प्रकार नगर निगम अम्बिकापुर में बारिश के पानी से जाम नालियों की साफ सफाई तथा सड़को का मरम्मत कार्य शीघ्रता से करने कहा। उन्होंने किसानों को यूरिया की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती न हो इसके लिए मैदानी अमलो पर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।  

बैठक में कमिश्नर सुश्री जी. किण्डो, मुख्य वन संरक्षक अधिकारीअनुराग श्रीवास्तव, कलेक्टरसंजीव कुमार झा, पुलिस अधीक्षकअमित तुकाराम कांबले, सीईओ जिला पंचायतविनय कुमार लंगेह, पार्षद दीपक मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

 

#Bhagat

Source : Agency

पाठको की राय