Sunday, October 25th, 2026

अपराधियों को सजा दिलाने सभी कारगर उपाय करें : डॉ. मिश्रा

भोपाल
गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मंत्रालय में लोक अभियोजन की समीक्षा की। उन्होंने स्पेशल डीजी लोक अभियोजन श्री अन्वेष मंगलम को निर्देशित किया कि अपराधियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव कारगर उपाय किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में  डॉ. मिश्रा ने अपराधों में अभियोजन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अपराधियों को अंतिम अंजाम तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाना चाहिए। सभी आवश्यक कदम उठाएं। डॉ. मिश्रा ने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सरकार की ओर से वकीलों की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। श्री मंगलम ने बताया कि लोक अभियोजन की कार्यवाही को और अधिक पुख्ता बनाए जाने के लिए आधुनिकीकरण के साथ ही रिक्त पदों को भरने की भी आवश्यकता है। डॉ. मिश्रा ने उन्हें आवश्यक प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक व गृह विभाग के ओएसडी श्री अशोक अवस्थी भी मौजूद रहे।

 

#अपराधियों को

Source : Agency

पाठको की राय