Saturday, October 24th, 2026

अफगानिस्तान की सरकार को मान्यता पर सोचकर लें फैसला- पीएम मोदी नई दिल्ली

नई दिल्ली
पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने अफगानिस्तान (Afghanistan) के हालात और दुनिया में बढ़ रहे आतंकवाद के खतरों के बारे में एक बार फिर दुनिया को चेताया है. पीएम ने कहा कि अफगानिस्तान के घटनाक्रम का असर सभी पड़ोसी देशों पर पड़ा है. इसलिए आतंक के खतरों से निपटने के लिए क्षेत्रीय फोकस और सहयोग को बढ़ाने की जरूरत है.
पीएम मोदी का तालिबान पर निशाना

उन्होंने कहा है कि भारत मानता है कि अफगानिस्तान में बनी तालिबान सरकार समावेशी नहीं है. बिना किसी समझौते या फिर करार के इस सरकार को बनाया गया है. वहां पर महिलाओं की सुरक्षा भी चिंता का विषय है. ऐसे में अब पूरी दुनिया को अफगानिस्तान में बनी इस नई सरकार पर सोच-समझकर कोई ना कोई फैसला लेना ही पड़ेगा. इस मामले में भारत यूएन का समर्थन करता है.

पीएम ने इस बात पर भी जोर दिया कि अफगानिस्तान में हथियारों के दम पर सरकार बनाई गई है. ऐसे में अगर जल्द ही अफगानिस्तान में शांति बहाल नहीं की गई तो इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ेगा.

    अफगानिस्तान में हथियारों के दम पर सरकार बनाई गई है. अगर जल्द से जल्द शांति बहाल नहीं की गई तो इसका असर पूरी दुनिया पर दिखने लगेगा. पूरी दुनिया में आतंकी विचारधारा फैलेगी. संभव है कि दूसरे देशों में कट्टरपंथी संगठन हिंसा के बल पर सत्ता में आने की कोशिश करें.
    नरेंद्र मोदी, पीएम, भारत

आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस नीति

इसी वजह से SCO सम्मेलन में मोदी ने कहा है कि अफगानिस्तान को अब आतंकवाद के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता. वहां पर शांति बहाल होना सबसे ज्यादा जरूरी है. इसके अलावा अपने भाषण के दौरान आतंकवाद पर भी विस्तार से बात की. जिस सम्मेलन में पाक पीएम इमरान खान ने भी हिस्सा लिया था, वहां पर मोदी ने दो टूक कहा कि अब दुनिया को ऐसी नीति बनाने की जरूरत है जहां पर आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी हो.

वहीं क्योंकि अभी अफगानिस्तान में तालिबान के हाथ कई अमेरिकी हथियार लग चुके हैं. ऐसे में बिना अमेरिका का नाम लिए पीएम ने कहा है कि तालिबान के पास कई अत्याधुनिक हथियार आ गए हैं. इससे अफगानिस्तान में अस्थिरता फैल सकती है. वहीं उन्हें इस बात की भी चिंता है कि तालिबानी सरकार के आने से ड्रग रैकेट और ज्यादा सक्रिय हो जाएगा, ह्यूमन ट्रैफिकिंग भी बड़े स्तर पर की जाएगी.

इस सब के अलावा SCO सम्मलेन में मोदी ने साफ कर दिया कि अफगानिस्तान के विकास में भारत का एक सक्रिय योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि भारत और अफगानिस्तान लंबे समय से दोस्त रहे हैं. हर मौके पर मदद का हाथ बढ़ाया गया है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी भी अफगानिस्तान को हर संभव मदद दी जाएगी. फूड पैकेट बांटने की भी तैयारी की जा रही है.

 

#अफगानिस्तान की सरकार

Source : Agency

पाठको की राय