Wednesday, October 21st, 2026

ताइवान का दावा, 'दक्षिण चीन सागर में क्रैश हुआ चीनी सैन्य विमान'; कबूल क्यों नहीं कर रहा ड्रैगन?

नई दिल्ली
इस महीने की शुरुआत में दक्षिणी चीन सागर में एक चाइनीज मिलिट्री एयरक्राफ्ट क्रैश हुआ है। ताइवान के राष्ट्रीय सुरक्षा ब्यूरो (एनएसबी) ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि चीन ने ऐसी किसी घटना से इंकार किया है।  

ताइवान न्यूज के मुताबिक एनएसबी के डायरेक्टर-जनरल चेन मिंग टोंग ने 10 मार्च को कहाकि एक मार्च को ऐसी घटना हुई थी। इससे पहले ऐसी खबरें आई थीं कि चाइनीज का मिलिट्री पैट्रोल प्लेन विएतनाम के तट पर क्रैश हुआ है। हालांकि चीन ऐसी किसी घटना से इंकार कर रहा है। उधर ताइवानी मीडिया का दावा है कि ताइवान के हवाई सुरक्षा क्षेत्र से गुजरते हुए वाई-8 फ्लाइट्स अचानक नीचे की तरफ आई थीं। इस बीच ताइवान सोसायटी फॉर स्ट्रैटेजजिक रिसर्चर चेंग चिंग ने अपनी मीडिया के दावे से इंकार कर दिया है। सात मार्च को दिए अपने बयान में उन्होंने मीडिया की रिपोर्ट को बकवास करार दिया।

चेंग चिंग का कहना है कि अगर ऐसा कुछ हुआ होता तो चीन इसको छुपाने की कोशिश नहीं करता। चिंग चैंग का दावा है कि चीन की सेना में पहले की तुलना में अधिक खुलापना आया है। अगर क्रैश जैसी कोई घटना हुई होती तो इस बारे में चर्चा जरूर हुई होती। 

 

#ताइवान का दावा

Source : Agency

पाठको की राय